पैंगोंग झील का बदलता रहता है रंग, सर्दियों में जम जाती है झील
पैंगोंग झील का बदलता रहता है रंग, नजारा देखने के लिए भारतीय सैलानियों को लेना होगा परमिट भारत-चीन के बीच हुए गतिरोध के वक्त पैंगोंग झील काफी सुर्खियों में रहा। अब उसी झील की खूबसूरती का नजारा देखने भारतीय सैलानी भी जा सकेंगे। हालांकि इस खूबसूरत झील का नजारा देखने के लिए पर्यटकों को इनर लाइन परमिट लेना होगा। लद्दाख के पहाड़ों के बीच खारे पानी की इस सुंदर एंडोर्फिक झील का एक तिहाई क्षेत्र भारत में और बाकी हिस्सा तिब्बत के साथ चीन के इलाके में पड़ता है। एलएसी पर भारत और चीन के बीच गतिरोध की वजह बने विवादित क्षेत्रों में से सबसे प्रमुख पैंगोंग झील वास्तविक नियंत्रण की चीन-भारतीय लाइन पर पड़ती है। इसके लिए लेह लद्दाख के उपायुक्त ने इनर लाइन परमिट लेने के लिए वेबसाइट http://lahdclehpermit.in लांच की है। इस पोर्टल पर जाकर भारतीय पर्यटक पैंगोंग झील जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। परमिट के लिए शर्तें > कोरोना काल की वजह से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। > सैलानियों को इनर लाइन परमिट मिलेगा जिनकी कोविड-19 परीक्षण रिपोर्ट 72 घंटे पहले त...