शौक़ीनों के लिए सरकार की यह योजना बनी वरदान
उत्तराखंड घूमने के शौक़ीनों के लिए सरकार की यह योजना बनी वरदान, दिला रही खास सुविधा अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं, साथ ही किफायती दाम और लजीज़ व्यंजनों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकती है उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही शानदार योजना 'होम स्टे'। यहां पहाड़ों की शांत वादियों में घर जैसी सुविधाएं सुकून देती हैं और हरियाली व बर्फ से ढके पहाड़ों की रोमांचक जिंदगी आपको तरोताज़ा कर देती है। पर्यटक, संस्कृति और पंरपराओं को मिलेगा बढ़ावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड हमेशा से सैलानियों की पसंदीदा जगह रही है। जहां आस्था से लेकर रोमांच तक कई तरह के अनुभव पर्यटकों को होते हैं। अभी तक पर्यटक होटलों और गेस्ट हाउसेज में ठहरते थे। लेकिन अब राज्य में चलाई जा रही योजना होम स्टे प्रयटकों को काफी लुभा रही है। यह योजना किफायती होने के साथ ही पर्यटक उत्तराखंड के लजीज व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। ये योजना अब दिनोंदिन देश-विदेश में भी लोकप्रिय होती जा रही है। उत्तराखंड: दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना उत्तराखंड में 'दीनदयाल...